न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:15 AM IST
उत्तराखंड में ओलावृष्टि – फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत में मौसम भी खुशमिजाज रहा। राजधानी देहरादून में दिनभर धूप निकली रही। वहीं, रविवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21.7 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मैदानी इलाकों में पाला व कोहरा लगातार जारी है।
वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। चार और पांच जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। छह जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ सकती है।
नैनीताल में साल के पहले दिन दोपहर को चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि, सुबह-शाम काफी ठंड थी। दोपहर में मौसम सुहावना होने से सैलानी उत्साहित नजर आए। पर्यटकों ने हिमालय दर्शन, टिफिन टॉप और स्नो व्यू जाकर मौज मस्ती की। शाम के वक्त ठंड बढ़ने से नगर पालिका ने जगह-जगह अलाव जलाए।
शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, हल्द्वानी में पिछले नववर्ष से पहले दिन पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक नौ घंटे तक चटक धूप खिली। वहीं, मौसम विज्ञानियों का दावा है कि नववर्ष के पहले दिन शहर का न्यूनतम तापमान पिछले 11 वर्षों में सबसे कम रहा।
शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को हल्द्वानी मुक्तेश्वर से ठंडा रहा। मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तो अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हल्द्वानी में 11 वर्षों में सबसे अधिक नौ घंटे तक खिली धूप