हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: रामतीरथ ने ही की थी 11 साल की बच्ची से हैवानियत, डीएनए रिपोर्ट में हुई दरिंदगी की पुष्टि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून, Updated Sun, 17 Jan 2021 12:44 PM IST
हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रामतीरथ की दरिंदगी की पुष्टि फॉरेंसिक जांच में भी हुई है। डीएनए सैंपलिंग में पुष्टि हुई है कि दुष्कर्म रामतीरथ ने ही किया था। हालांकि, दूसरे आरोपी (रामतीरथ का मामा) का डीएनए मिलान नहीं हुआ है।