*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
फतेहपुर जिले में धाता थाना क्षेत्र के देवरी रोड स्थित कुएं से छह दिसंबर को मिले युवक के शव से जुड़े मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। युवक की हत्या की वजह दोस्तों के बीच एक प्रेमिका बनी। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छह दिसंबर को देवरी रोड स्थित कुएं में पुलिस को एक शव मिला था। इसकी पहचान धाता के अहमदपुर कुसुंभा निवासी बृजभान सिंह के बेटे अमन सिंह (16) के रूप में हुई थी। वह कक्षा 11 का छात्र था। अमन 14 नवंबर की शाम से लापता था।
शव की पहचान बृजभान सिंह ने चप्पल और कपड़ों के आधार पर की थी। पिता ने गांव के आशुतोष सिंह उर्फ छोटी पुत्र प्रशांत सिंह उर्फ पिंटू सिंह से विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने आशुतोष से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
हत्या के बाद से अमन का मोबाइल गायब था। पुलिस मोबाइल ट्रेस करने में जुटी थी। गांव का आदित्य सिंह उर्फ अक्कू पुत्र स्वर्गीय प्रमोद सिंह भी 14 नवंबर के बाद से गायब था। आदित्य 26 दिसंबर को गुड़गांव से लौटा। उसने अमन के मोबाइल में अपना सिमकार्ड इस्तेमाल किया।
पुलिस ने सुराग मिलते ही आदित्य को उठा लिया। आदित्य ने सारा मामला बयान कर दिया। उसने बताया कि हत्या में उसका दोस्त आशुतोष सिंह भी शामिल था। पुलिस ने मंगलवार सुबह भोर लिहई तिराहे से आशुतोष को भी पकड़ लिया।