17 लोगों ने महिला संग किया सामूहिक दुष्कर्म, बिहार की डिप्टी सीएम बोलीं- कानून का सख्ती से हो पालन

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर कहा, ‘यह झारखंड सरकार की भी गलती है। कानून बनाए जाते हैं और उन्हें सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। दोषियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए और पीड़िता को न्याय दिया जाना चाहिए।’
It’s a fault of Jharkhand govt. as well. Laws are made & should be implemented strictly. The culprits should be condemned & justice be served: Renu Devi, Bihar Deputy CM on Dumka alleged gangrape case
A 35-year-old woman was allegedly gang-raped by 17 men on Tuesday. pic.twitter.com/mLoHN6lBCI— ANI (@ANI) December 10, 2020
दुमका सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसका संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने झारखंड डीजीपी को लिखा कि यौन उत्पीड़न के मामलों में दो महीने में जांच पूरी करने के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। एनसीडब्ल्यू मामले में विस्तृत कार्रवाई की रिपोर्ट भी चाहता है।
साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पति ने बताया कि उनके गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। वह रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में नशे में धुत खड़े 17 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। साथ ही, उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान मारने की धमकी भी दी।
एक आरोपी की हुई पहचान
पीड़िता ने बताया कि वह दुष्कर्म करने वालों में शामिल राम मोहली को पहचानती है, लेकिन बाकी आरोपियों को पहचानने से उसने इनकार कर दिया। जिले में सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
भाजपा ने सरकार को घेरा
दुमका गैंगरेप पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इसे जंगलराज नहीं कहेंगे, तो क्या कहेंगे? बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनकी इज्जत लगातार लूटी जा रही है। दरिंदगी की सारी हदें पार हो रही हैं। ऐसे वहशी दरिंदों के मन से कानून का खौफ निकल रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?