ब्वॉयफ्रेंड से मिलने घर से भागी नाबालिग, जालिम ने मना किया तो ‘नन्हे फरिश्ते’ ने दिया सहारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Sun, 27 Dec 2020 08:56 AM IST
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
बताया गया है कि बिहार के मधुबनी जिले के सिमरा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से भागकर सिकंदराबाद के लिए निकली, लेकिन जिस लड़के से मिलने के लिए लड़की ने घर वालों को बिना बताए इतना बड़ा कदम उठाया था, उसने मुलाकात करने से ही इनकार कर दिया।
घर की याद आने पर उतरी रांची रेलवे स्टेशन
इसके बाद लड़की ट्रेन के भीतर ही रोने लगी। रांची स्टेशन तक पहुंचते-पहुंचते नाबालिग को घर की याद आने लगी और उसे अपने इस कदम पर पछतावा होना भी शुरू हो गया। इसके बाद रांची रेलवे स्टेशन आने पर वह उतर गई।
यह भी पढ़ें: नाबालिग से शादी कर रहा था युवक, पुलिस ने रोका तो दुल्हन की छोटी बहन का अपहरण कर भागा
अकेली लड़की देख उसकी हिफाजत में पहुंचे जवान
वहीं, स्टेशन पर अकेले बैठी नाबालिग लड़की को रोते-बिलखते देख आरपीएफ रांची डिवीजन की ‘नन्हे फरिश्ते’ टीम उसके पास पहुंची और उसके रोने की वजह पूछी। इस पर लड़की ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने से इनकार कर दिया है और वह घर जाना चाहती है।
लड़की के परिजनों को दी गई जानकारी
लड़की की इस दयनीय स्थिति को देखकर जवानों ने उसे तुरंत सही सलामत रेलवे लाइन रांची को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों को फोन किया गया और उन्हें बताया गया कि नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन पर है।
दो महिला तस्कर गिरफ्तार
दूसरी तरफ, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं एक नाबालिग लड़की को काम के बहाने दिल्ली ले जा रही थीं। लड़की के भाई को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने रेल मदद एप पर उसे बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों महिलाओं को दबोच लिया।