दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, कोरोना योद्धाओं को किया सलाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Fri, 01 Jan 2021 09:58 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नए साल पर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कहा कि गुजरा साल न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। मैं डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों समेत हमारे सभी कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। आप सभी ने कठिन परिस्थितियों में जनता की सेवा की।
कोरोना महामारी के बीच इस बार नया साल नई उम्मीदों और नई आकांक्षाओं को लेकर आ रहा है। सभी देशवासियों को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं। pic.twitter.com/vmhJIU9I4N
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 1, 2021