किसान आंदोलन: 25 कलशों में खेतों की मिट्टी लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे बहुजन समाज के किसान

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:43 PM IST
बहुजन किसान मोर्चा का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में 53 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए शनिवार को बहुजन किसान मोर्चा के हजारों सदस्य तिरंगा यात्रा निकालकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। वे 25 कलशों में अपने खेतों की मिट्टी भी लेकर आए हैं। उन्होंने कानूनों की वापसी तक यहीं डटे रहने की घोषणा की है।
गाजीपुर बॉर्डर पर रविवार को जन सैलाब नजर आया। बहुजन किसान मोर्चा के करीब तीन हजार सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर यहां पहुंचे। उन्होंने किसानों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से कानून वापस लेने की मांग की।
इनके साथ लाए गए 25 कलशों में दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की मिट्टी है। ये मंच के पास पहुंचे तो वहां काफी भीड़ हो गई। इसके बाद वॉलंटियरों ने व्यवस्था प्रबंधन किया। एक सभा में सभी 25 कलश संयुक्त किसान कमेटी के सदस्य बलजिंदर सिंह मान को सौंपे गए।
सभा में मान ने कहा कि मोर्चा के किसानों के आने से उनके आंदोलन को काफी समर्थन मिला है। आंदोलन में अब सभी धर्मों और संप्रदायों के लोग आ रहे हैं। इससे देश की एकता का पता चलता है।
मोर्चा सदस्य कंवलजीत कुमार ने कहा कि नए कानूनों से किसान और मजदूर दोनों को ही परेशानी होगी। यह लड़ाई किसानों और मजदूरों की है। जब तक कानून वापस नहीं हो जाते, उनके सभी साथी यहीं रहेंगे।