न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:27 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
बिहार के बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगा सराय में एक बार फिर पकड़ौवा विवाह का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार की सुबह उस वक्त की है जब बड़हिया में शिवम अपने मित्र मनीष व एक अन्य के साथी के साथ सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब लखीसराय जिले के एक युवक को अगवा (किडनैप) कर जबर्दस्ती शादी कराई गई। दोस्तों ने इस पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
सुबह को मॉर्निंग वॉक पर आए गंगा सराय पश्चिमी टोला निवासी मनोज सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को हथियार के बल पर किडनैप कर लिया। फिर शिवम को बेगूसराय के महादेव सिमरिया में ले जाकर उसकी जबर्दस्ती शादी कराई गई। जिस लड़की की शादी शिवम के साथ कराई गई है वह बड़हिया के ही पहाड़पुर की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक सिमरिया में लड़की का ननिहाल है।
शिवम की आर्मी क्लर्क के रूप में नौकरी लग गई है। इस महीने की 26 जनवरी को शिवम की जॉइनिंग होनी है। दो दिन पहले ही वह पूरी कागजी कार्रवाई को पूरा करा कर घर वापस आया था। इस घटना से आक्रोशित होकर परिजनों और ग्रामीणों ने शिवम की बरामदगी की मांग की और साथ ही गंगा सराय मुख्य मार्ग को सुबह करीब छह बजे ही से जाम कर दिया।